दिवाली 2026: आज मनेगी दीपावली, जानिए सीतामढ़ी, पटना और मुजफ्फरपुर समेत प्रमुख शहरों में लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त

मिथिला हिन्दी न्यूज | रोहित कुमार सोनू

हिंदू धर्म में दीपावली का त्योहार विशेष महत्व रखता है। रोशनी के इस पावन पर्व पर लोग अपने घरों को दीपों से सजाते हैं, मिठाइयां बांटते हैं और परिवार के साथ खुशियां मनाते हैं। इस दिन धन और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी तथा विघ्नहर्ता भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां लक्ष्मी को धन, वैभव, सुख और सौभाग्य की देवी माना जाता है। दीपावली की रात श्रद्धालु मां लक्ष्मी की पूजा कर घर में सुख-समृद्धि, धन-धान्य और आर्थिक उन्नति की कामना करते हैं। वहीं भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और शुभ कार्यों के आरंभ का देवता माना जाता है। मान्यता है कि लक्ष्मी-गणेश की एक साथ पूजा करने से जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सफलता बनी रहती है।

दृक पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 में दीपावली का त्योहार 8 नवंबर, रविवार को मनाया जाएगा। नई दिल्ली के समय के अनुसार 8 नवंबर को सुबह 11 बजकर 27 मिनट पर अमावस्या तिथि शुरू होगी, जो 9 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगी।

नई दिल्ली में मां लक्ष्मी की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 54 मिनट से रात 7 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। इस दौरान श्रद्धालुओं को पूजा के लिए कुल 1 घंटा 56 मिनट का समय मिलेगा। वहीं प्रदोष काल शाम 5:31 बजे से रात 8:09 बजे तक रहेगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार प्रदोष काल में अमावस्या तिथि के दौरान लक्ष्मी पूजा करना विशेष शुभ माना जाता है।

शहरवार लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली: शाम 5:54 बजे से रात 7:50 बजे तक

पटना: शाम 5:15 बजे से रात 7:50 बजे तक

दरभंगा: शाम 5:10 बजे से रात 7:49 बजे तक

मुजफ्फरपुर: शाम 5:14 बजे से रात 7:52 बजे तक

सीतामढ़ी: शाम 5:08 बजे से रात 7:50 बजे तक

भागलपुर: शाम 5:44 बजे से रात 7:58 बजे तक

नोएडा: शाम 5:54 बजे से रात 7:49 बजे तक

गुरुग्राम: शाम 5:55 बजे से रात 7:51 बजे तक

चंडीगढ़: शाम 5:52 बजे से रात 7:46 बजे तक

मुंबई: शाम 6:27 बजे से रात 8:27 बजे तक

पुणे: शाम 6:24 बजे से रात 8:24 बजे तक

अहमदाबाद: शाम 6:22 बजे से रात 8:20 बजे तक

जयपुर: शाम 6:03 बजे से रात 7:59 बजे तक

कोलकाता: शाम 5:20 बजे से रात 7:18 बजे तक

चेन्नई: शाम 6:07 बजे से रात 8:09 बजे तक

बेंगलुरु: शाम 6:17 बजे से रात 8:20 बजे तक

हैदराबाद: शाम 6:07 बजे से रात 8:08 बजे तक

शहरों के अनुसार पूजा के शुभ मुहूर्त में अंतर स्थानीय सूर्यास्त और पंचांग की गणना के कारण होता है। ऐसे में श्रद्धालु अपने शहर के निर्धारित शुभ समय के अनुसार मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सकते हैं। दीपावली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, खुशहाली और समृद्धि लेकर आए, यही मंगलकामना है।

मिथिला हिन्दी न्यूज | संपादक: रोहित कुमार सोनू

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.