👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार
सब्जी लोड करते समय मौत बनकर आया हाईवा! वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, एक जिंदगी और मौत से जूझ रहा
0
November 10, 2026
मिथिला हिन्दी न्यूज | रोहित कुमार सोनू
बिहार के बाढ़ में बुधवार की अहले सुबह एक ऐसा खौफनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने दो परिवारों की दुनिया उजाड़ दी। सड़क किनारे ई-रिक्शा पर सब्जी लोड कर रहे तीन लोगों को तेज रफ्तार अनियंत्रित हाईवा ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में स्थानीय वार्ड पार्षद भी शामिल हैं।
मृतकों की पहचान पैठाणी चक निवासी वार्ड पार्षद सुरेश प्रसाद और लल्लू महतो के रूप में हुई है। वहीं, तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। कुछ ही देर में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। जिस सुबह की शुरुआत रोजी-रोटी की तैयारी से हुई थी, वही सुबह दो परिवारों के लिए जिंदगी का सबसे बड़ा दुख बन गई।
दो लोगों की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने एनएच-31 को जाम कर दिया। लोगों ने फरार हाईवा और उसके चालक को जल्द पकड़ने तथा सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पंडारक थाना क्षेत्र के इस हादसे के बाद पूरे पैठाणी चक में मातम पसरा है। एक तरफ दो घरों में अपनों को खोने का दर्द है, तो दूसरी तरफ घायल व्यक्ति की जिंदगी बचाने की उम्मीद में परिजन परेशान हैं।
मिथिला हिन्दी न्यूज | संपादक: रोहित कुमार सोनू
