अपराध के खबरें

जी.एम.आर.डी.कॉलेज मोहनपुर एन.एस.एस.वॉलंटियर्स राजू कुमार व रूणा कुमारी एडवेंचर कैंप में भाग लेंगे

राष्ट्रीय सेवा योजना,युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय,भारत सरकार द्वारा आयोजित एडवेंचर कैंप 2022  दिनांक 10 नवंबर से 19 नवंबर 2022 तक अटल बिहारी वाजपेई इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटनीरिंग एंड एलाइड स्पोर्ट्स,मनाली, शोलांग,हिमाचल प्रदेश में होंगे। उक्त शिविर में बिहार से दस छात्र व दस छात्रा बिहार के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय,दरभंगा से राजू कुमार,रूणा कुमारी,मो. आकिब; तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय से सोमिया कुमारी,प्रेरणा कुमारी,प्रशांत कुमार झा व जगदीश कुमार; मुंगेर विश्वविद्यालय मुंगेर से सिमरन कुमारी व देवयानी कुमारी; जयप्रकाश विश्वविद्यालय,छपरा से रिया कुमारी,धीरज कुमार मिश्रा व रौनक श्रीवास्तव; पूर्णिया विश्वविद्यालय से कुमारी सुरभि सुमन व स्मृति उजाला; आर्यभट्ट नॉलेज विश्वविद्यालय,पटना से त्रिशा सिंह,सूरज प्रसाद व हिमांशु सिंह तोमर; दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय,गया से सुमंत कुमार,प्रशांत रंजन व गुलनाज खान प्रतिभाग करेंगी। 
इस शिविर में जी.एम.आर. डी.कॉलेज मोहनपुर,समस्तीपुर से राजू व रूणा के चयन होने महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो(डॉ) रमेश यादव, आई.क्यू.ए. सी. कोऑर्डिनेटर प्रो.रामागर प्रसाद,बर्सर डॉ.संतोष कुमार, एन.एस.एस. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.लक्ष्मण यादव,परीक्षा नियंत्रक प्रथम डॉ.दिनेश प्रसाद,परीक्षा नियंत्रक द्वितीय व कला - संस्कृति संयोजक डॉ. सूर्य प्रताप, खेल पदाधिकारी डॉ संजीत लाल, डॉ उदय कुमार, प्रो स्वाति राय,डॉ सुनील कुमार पण्डित, डॉ चंदन कुमार सिन्हा, राजेश नंदन,मंजू देवी बीरेंद्र,चंदन,विश्वजीत,रघुबीर,संजय ब्रजेश,रूदल राय,आदर्श,गुड्डू,अजय,मोहन,रविन्द्र,रणधीर,संगम,नेहा,पिंटू इत्यादि ने शुभ कामनाएं व हर्ष व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

live