समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड में मिले चार कोरोना संक्रमित मरीज

रिपोर्ट:- मो0 गुलाब बाबू

(उजियारपुर/समस्तीपुर) 



 समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड में आज फिर से चार कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से प्रखंड क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक आज से ग्यारह दिन पहले भी उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र में एक साथ चार कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। आज फिर से एक साथ चार लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। जिन लोगों का जाँच रिपोर्ट पॉजिटिव आया है उनमें 26 वर्षीय, 31 वर्षीय,40 वर्षीय और 20 वर्षीय पुरूष शामिल हैं। इस तरह प्रखंड में अब तक कुल 18 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से अब तक नौ मरीज ठीक भी हो चुके हैं बाकी लोगों का ईलाज चल रहा हैं। प्रखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार दौड़ा करती नजर आ रही है और साथ ही साथ इस संक्रमण से कैसे बचा जा सकता है स्वास्थ्य टीम द्वारा जानकारी देते हुए लोगों के बीच जागरूकता फैलाई जा रही है।
Published by Amit Kumar
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.