बखरी विधानसभा के पूर्व विधायक ने चीन की झड़प में हुए शहीदों को श्रद्धांजली दी


रिपोर्टर :- भारद्वाज जी 

बखरी पूर्व विधायक श्री रामानंद राम ने गलवान घाटी में हुए चीन की झड़प शहीद जवानों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए उन्होंने देश के शहीद जवान को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किए एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सर्जिकल स्ट्राइक जैसा कदम उठाकर चीन को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए ऐसी मांग किए l और कहा कि पूरा देश आपके निर्णय के साथ हैं, उन्होंने कहा कि जवानों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगा।
वही नावकोठी प्रखंड के कुछ युवा ने शहीदों को सम्मान के लिए शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला यह कैंडल मार्च नावकोठी बजार के पश्चिम छोर से नावकोठी बाजार के दुर्गा स्थान तक निकाला गया जिसमें कई युवा नेताओ ने भाग लिया जिसमें एवीबिपी, भाजपा और लोक जनशक्ति पार्टी के नेता शामिल हुए।इसमे पुरुषोत्तम पासवान, कर्मशील गौतम, तरुण सिंह, आशीष कुमार, राजदीपक गुप्ता, सुशील भारती, आनंद कुमार, संतोष राम, चंदन शर्मा और राजीव सिंह समेत कई व्यक्ती शामिल थे।
वही कुछ लोगों ने अपने घर मे ही कैंडल जला कर शहीदों को श्रद्धांजली दिया, जिसमें साजन, राजन और प्रभात कुमार शामिल हैं
Published by Amit Kumar
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.