शहीद इंद्र प्रकाश की 17 वीं पुण्यतिथि पंचायत के मुखिया समेत कई गणमान्य ने किया माल्यर्पण

रामजी कुमार 

मिथिला हिन्दी न्यूज पूसा :- समस्तीपुर।जिला के पूसा प्रखंड ग्राम पंचायत राज दिघरा के सभागार में पंचायत के मुखिया सुनील कुमार सुमन की अध्यक्षता में दिघरा के महान सपूत,राष्ट्र के अमर सेनानी शहीद इंद्र प्रकाश की 17 वीं पुण्यतिथि को लेकर समारोह का आयोजन किया गया । मौके पर सरपंच अमोद कुमार शर्मा, शहीद के पिता सुरेश शर्मा, पुत्र दिव्य प्रकाश, पूसा थानाध्यक्ष कामेश्वर शर्मा,उपमुखिया संजीत कुमार पांडे, उपसरपंच सुबोध कुमार शर्मा,पंचायत सचिव संजय कुमार देव, ग्राम कचहरी के सचिव मुकेश कुमार,पं. स. स. नीरज कुमार, वार्ड सदस्य दिनेश कुमार राम,त्रिभुवन चौधरी, रविंद्र झा,मंजू देवी, विंदू देवी, सावित्री देवी,उपेंद्र महतो, ग्राम कचहरी सदस्य सिया चरण दास,सीता देवी, रेखा देवी, संगीता देवी,आनंद परिवेश गुप्ता, शंभू दास,रंजीत कुमार आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे। उपस्थित लोगों ने सबसे पहले पंचायत परिसर में स्थित शहीद इंद्र प्रकाश की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सभा को संबोधित करते हुए मुखिया सुनील कुमार सुमन ने कहा कि आज ही के दिन 23/07/2003 को जम्मू के अखनूर सेक्टर में सरहद की हिफाजत में तैनात इंद्र प्रकाश राष्ट्र विरोधी आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान उन्हें मार गिराते हुए अपनी शहादत दिया था। उनकी शहादत राष्ट्र और समाज के लिए समर्पित नई पीढ़ी के लिए हमेशा- हमेशा के लिए प्रेरणा स्रोत बना रहेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.