एडीएम ने दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल का किया निरीक्षण

तुफैल अहमद (दलसिंहसराय/समस्तीपुर)

मिथिला हिन्दी न्यूज़ (दलसिंहसराय/समस्तीपुर) - दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में खासतौर पर कोविड-19 से संक्रमित मरीज़ों के ईलाज के लिए 100 बेड की समुचित व्यवस्था करने को लेकर अपर समाहर्ता विनय कुमार राय ने आज गुरुवार को अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया व साथ ही कई निर्देश दिए। इस संबंध में एसडीओ ज्ञानेंद्र कुमार ने बतलाया कि कोरोना के बढते प्रकोप को देखते हुए अनुमंडलीय अस्पताल को 100 बेड वाला कोविड-19 अस्पताल के रूप में विकसित किया जाना है। इसी को लेकर आज निरीक्षण किया गया है।साथ ही उन्होंने बतलाया की स्वास्थ्य प्रबंधक एवं अन्य संविदा कर्मियों के हड़ताल के कारण साफ-सफाई एवं खानपान की व्यवस्था देखने की जवाबदेही प्रधान सहायक को दी गई है। प्रधान सहायक को नियमित रूप से इसकी मॉनिटरिंग कर प्रतिवेदन आइसोलेशन केंद्र के प्रभारी अनिल कुमार को देने को कहा गया है। इसके अलावे चिकित्सकों की कमी को देखते हुए डॉ0 एनमिया की प्रतिनियुक्ति अनुमंडल अस्पताल में की गई है। इसके अलावे अनुमंडल अस्पताल में जलजमाव की समस्या के निदान के लिए नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को परिसर में सोख्ता निर्माण एवं जल निकासी हेतु कच्चा नाला बनाने आदि के निर्देश भी दिए हैं। इस मौके पर डीएसपी कुंदन कुमार, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजेश कुमार रंजन आदि मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.