जिलाधिकारी ने कोविड-19 केयर केन्द्र का किया उद्घाटन


तुफैल अहमद (दलसिंहसराय/समस्तीपुर)

मिथिला हिन्दी न्यूज़ (दलसिंहसराय/समस्तीपुर) - समस्तीपुर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने आज रविवार को दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल परिसर में स्थित ए.एन.एम. स्कूल सह छात्रावास में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए ऑक्सीजन युक्त 39 बेडो का कोविड केयर केन्द्र का फीता काट कर उद्घाटन किया। 
मौके पर एडीएम राजीव रंजन, प्रभारी सिविल सर्जन डॉ़ सतीश कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार, अपर अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुंदन कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी बिरेन्द्र कुमार सिंह, अंचलाधिकारी अमरनाथ चौधरी आदि मौजूद थे।
बताते चले की गत 23 जुलाई को एडीएम ने 100 कोविड बेड बनने को लेकर अस्पताल का निरीक्षण किया था।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.