बाबा को अर्पण करके ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बचाएंगे यह उपाय

 पंकज झा शास्त्री 

मिथिला हिन्दी न्यूज :-वैसे तो श्रद्धा से निष्ठा पूर्वक भोले बाबा को ध्यान मात्र कर लेने से सकारात्मक लाभ मिलना संभव हो जाता है, परन्तु फिर भी यदि विशेष वस्तु संभव अनुसार बाबा को अर्पण करके ग्रहों को सकारात्मक मजबूत होने की आशा कर सकते है।

यदि सूर्य से संबंधित बाधा है, तो विधिवत या पंचोपचार के बाद लाल (बैंगनी) आक के पुष्प एवं पत्तों से शिव की पूजा करने से लाभ होता है। 
 
> यदि जातक को चंद्रबाधा है, तो प्रत्येक सोमवार शिवलिंग पर गाय का दूध अर्पित करें। साथ ही सोमवार का व्रत भी करें।

>मंगल से संबंधित बाधाओं के निवारण के लिए गिलोय की जड़ी-बूटी के रस से शिव का अभिषेक करना लाभप्रद रहता है।

>जिन जातकों को बुध संबंधित परेशानी हो वे उसे दूर करने के लिए विधारा की जड़ी के रस से शिव का अभिषेक करें तो आशातीत लाभ होता है। 
 
> बृहस्पति से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए प्रत्येक बृहस्पतिवार को हल्दी मिश्रित दूध शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए।
 
>यदि जातक अपने शुक्र ग्रह को अनुकूल बनाना चाहते हैं, तो पंचामृत एवं घृत से शिवलिंग का अभिषेक करें।
 
>शनि बाधा से पीड़ित जातकों को बाधा निवारण के लिए गन्ने के रस एवं छाछ से शिवलिंग का अभिषेक करें।
 
>इसी प्रकार से राहु-केतु से मुक्ति के लिए कुश और दूर्वा को जल में मिलाकर शिव का अभिषेक करने से लाभ होगा।

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.