गायक सुरेश पंकज बनाए गए कला संस्कृति मंच के जिलाध्यक्ष

समस्तीपुर/मोरवा

 रिपोर्ट :- दीपक कुमार

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर द्वारा प्रखंड के विख्यात मैथिली गायक सुरेश पंकज को कला संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। हिंदुस्तानी आवाम सेक्युलर के प्रदेश अध्यक्ष राजीव नयन सिंह उर्फ विख्यात गायक बलमा बिहारी ने समस्तीपुर जिला के विख्यात गायक सुरेश पंकज को कला संस्कृति विभाग का जिला अध्यक्ष मनोनीत करते हुए पार्टी एवं संगठन की मजबूती की कामना की है। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने कामना की है एक सप्ताह के अंदर अपना योगदान देकर संपूर्ण जिला में संगठन को मजबूत करने के लिए प्रखंड स्तरीय एवं पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं को भी जोड़कर पार्टी को मजबूत करेंगे।गायक सुरेश पंकज को जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। रिंकू रसीला, मनोज कुमार सिंह, रवींद्र कुमार ठाकुर ,प्रो अवधेश कुमार झा, प्रमोद प्रसाद गिरी, कुमोद प्रसाद गिरी,देवेंद्र प्रसाद चौरसिया, राम लगन सिंह, नागेश्वर सिंह ,डॉ अशोक कुमार आदि ने जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर सुरेश पंकज को बधाई दी है।
Published by Amit Kumar
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.