मोरवा विधायक ने किया सड़क का शिलान्यास

समस्तीपुर/मोरवा

 रिपोर्ट :- दीपक कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास का सूरज निकल चुका है। बिहार के सर्वांगीण विकास से कोई से नहीं रोक सकेगा। उक्त बातें कहीं मोरवा विधायक विद्यासागर सिंह निषाद ने रविवार को सोंगर निकसपुर पंचायत में सड़क शिलान्यास करते हुए।तिरपन लाख की लागत से अमृत पुर चौक से दिघरुआ जानेवाली सड़क का विधायक विद्यासागर सिंह निषाद ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। मौके पर रामानंद ठाकुर, अमित कुमार सिंह, धनंजय कुमार , संजीव कुमार सिंह,नवीन कुमार सिंह, दिनेश कुमार सिंह ,चौधरी सहनी, संजय सहनी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
Published by Amit Kumar
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.