सैकड़ों किसानों की हजारों एकड़ धान की फसल डूबी किसानों में छायी मायूसी का माहौल


नून नदी में आई बाढ़ के कारण, नदी की धारा में तैरती नजर आई, मरी हुई गाय एवं पेड़ !

मोरवा/संवाददाता। 

मोरवा प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरने वाली नून नदी में जल वृद्धि के कारण बाढ़ का दृश्य उत्पन्न हो गया है। नदी की तेज जलधारा में मरी हुई गाय एवं तैरते हुए पेड़ों को देखकर प्रतीत होता है कि भयानक बाढ़ की चपेट में आने वाले मरे हुए जीव एवं पेड़ों को नदी की धारा ने उन्हें समेट लिया है। नदी की अप्रत्याशित जल वृद्धि के कारण सुईस गेट से रिश्ते हुए पानी एवं दिन रात की लगातार बारिश से उत्पन्न हुए जलजमाव के कारण प्रखंड के सैकड़ों किसानों के हजारो एकड़ धान की फसलें पूरी तरह डूब चुकी है।इस बार शुरू से ही बरसात को देखकर किसानों ने बड़े अरमानों से महंगे खाद एवं बीज खरीद कर धान की रोपनी की थी। लगातार भारी बारिश एवं नून नदी में आयी बाढ़ में धान की फसल डूब जाने से किसानों के सारे अरमान चकनाचूर होने लगे हैं। बड़ी मेहनत से लगाई गई धान की फसल डूबने के फलस्वरूप सैकड़ों किसानों में मायूसी छा गई है।
Published by Amit Kumar
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.