जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से शिकायत के बावजूद नहीं हो रही कोई पहल
किसानों में हताशा एवं मायूसी !
मोरवा/संवाददाता।
नून नदी में जलस्तर बढ़ने एवं स्विस गेट से हो रहे रिसाव तथा बारिश के पानी से धान की फसलों के डूबने की खबर के बाद कृषि विभाग सक्रिय हुआ। विभाग द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई के तहत सारंगपुर पश्चिमी एवं पूर्वी पंचायतों के कृषि समन्वयक प्रभात कुमार ने नून नदी के स्विस गेट से हो रहे रिसाव का निरीक्षण किया। इसके साथ ही निरीक्षण करते हुए डूब रही धान की फसलों का जायजा लिया। कृषि समन्वयक प्रभात कुमार ने बताया कि बारिश के पानी से अधिक नून नदी के स्विस गेट से डूब रही धान की फसलों को अधिक ही हानि पहुंच रही है। कृषि समन्वयक द्वारा सरायरंजन स्थित जल संसाधन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों से नून नदी के स्विस गेट को अतिशीघ्र बंद करने का आग्रह किया गया। ताकि अब तक डूबने से बची हुई धान की फसलों को बचाया जा सके। इसके बावजूद स्विस गेट के नीचे से हो रहे पानी के रिसाव को अब तक बंद नहीं किया जा सका है। बड़ी मेहनत से लगाई गई धान की फसलों को डूब जाने से मायूस किसानों में भारी आक्रोश का माहौल है।
Published by Amit Kumar
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार