नल जल के पानी सप्लाई मे देरी के कारण,को लेकर वार्ड की जनता ने किया सड़क जाम

संवाद 
मोरवा प्रखंड के सारंगपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 5 में पानी के लिए अधिकतर जनता ने सारंगपुर गांव की मुख्य सड़क को जाम कर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि कई महीने बीत जाने के बाद भी पूरी तरह से नल जल योजना पूर्ण नहीं हुई है जिस कारण पानी सप्लाई नहीं मिल रहा है। वार्ड नंबर 5 की वार्ड सदस्य तारा देवी से पूछे जाने पर बताया की टंकी ला कर रखा हुआ है। पाइप लाइन का काम पूरा हो चुका है बरसात के कारण नल नहीं लग पाया है जैसे ही मौसम साफ होता है काम शुरू हो जाएगा। स्थानीय मुखिया मनोज पटेल के कल ही टंकी लगा देने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम हटा लिया मौके परधर्मेंद्र कुमार दीपक कुमार भोला जी धीरज कुमार राजा कुमार मोनू कुमार आयुष कुमार अखिलेश कुमार अमित कुमार अरुण कुमार राय आदि उपस्थित थे।
Published by Amit Kumar
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.