डॉ संजू बने राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय सचिव-खुशी की लहर

संवाद 

मिथिला हिन्दी इसमस्तीपुर/मोरवा:- समस्तीपुर जिले के गंगापुर के निवासी हिन्दू समाज पार्टी के राष्ट्रीय नेता डॉ. संजय कुमार संजू को राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन का राष्ट्रीय सचिव बनाये जाने पर चारों तरफ खुशी की लहर है।डॉ. संजू एक अच्छे समाज सेवी के साथ- साथ राष्ट्रप्रेम और प्रखर हिन्दूवादिता के लोग कायल हैं।इन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र के साथ -साथ मानव कल्याण का कार्य करते हैं।प्राकृतिक आपदा, गरीब-लाचार जरूरतमंदों की सेवा के लिए हमेशा
समर्पित रहते है।धर्म और संस्कृति के प्रति उनका लगाव बचपन से रहा है।इनके कार्य से प्रभावित होकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन दिल्ली के अध्यक्षा श्रीमती साधना ओझा ने डॉ. संजय कुमार संजू को अपने संगठन में राष्ट्रीय सचिव के पद पर कार्यभार सौपा हैं।
डॉ. संजू से पूछे जाने पर माननीय अध्यक्षा जी का आभार ब्यक्त किया और उन्होंने कहा मेरा ये शरीर राष्ट्र का है और जब तक इस शरीर मे जान वाकी है।सदा अपने राष्ट्रधर्म और संस्कृति के हित मे कार्य करता रहूंगा यही हमारा सौख है और यही हमारी पूजा भी है।बधाई देने वालों में हिन्दू समाज पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं एवं चिकित्सा क्षेत्र के लोग सबसे आगे रहे साथ ही देश भर के अन्य समाज सेवियों और राष्ट्रप्रेमियों से भी टेलीफोनिक शुभकामनाएं डॉ. संजू को मिल रही है।
Published by Amit Kumar
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.