चोर की बाइक बरामद किया पुलिस के हवाले

संवाद 

मिथिला हिन्दी न्यूज समस्तीपुर/मोरवा:- हरपुर भिंडी पंचायत में बीती रात बकरा चोरों की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भागने के क्रम में छूट गयी। विदित हो कि रमेश कुमार राय के दरवाजे से बकरा चोर बकरों की रस्सी काट कर चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। अचानक लोगों के जग जाने के कारण, पकड़े जाने के भय से चोर अपनी बाइक छोड़कर भाग गये। ग्रामीणों ने ताजपुर पुलिस को बुलाकर चोर की छुट्टी हुई बाइक पुलिस के हवाले कर दिया गया है। बाइक का नंबर बीआर 33 एच 0821 है।
Published by Amit Kumar
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.