गाय और बछड़े की चोरी से दहशत में पशुपालक किसान

संवाद 

मिथिला हिन्दी न्यूज समस्तीपुर/मोरवा:-प्रखंड के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमृतपुर गांव में अरुण कुमार ठाकुर बटन से चोरों ने गाय बछड़े की चोरी कर ली। विदित हो बीती रात चोरों ने मालवाहक वाहन पर दो गाय एवं बछड़े को चोरी कर लगने का प्रयास किया। एक गाय रस्सी छुड़ा कर भाग गई। जबकि नई ब्याई हुई गाय और बछड़े को चोर मालवाहक पर लाद कर भागने में सफल हो गये। गाय बच्चे की कीमत पचहत्तर हजार रुपए से अधिक बताई जा रही है।पशु पालक की शान द्वारा इसकी सूचना ताजपुर पुलिस एवं जिला आरक्षी अधीक्षक को दी गई। काफी खोजबीन करने के बाद भी गाय बछड़ा नहीं मिल सका। अचानक सुबह में बूचड़खाने ले जा रहे हैं माल बाहर पर दो गायों को देखकर ग्रामीणों ने उसे घेर लिया। गाय सहित माल बहा को ग्रामीणों द्वारा घंटों बंधक बनाकर रखा गया। उस मालवाहक पर पशुपालन किसान की गाय नहीं होने की पहचान के बाद प्रमुख पति एवं स्थानीय समाजसेवी अवधेश कुमार शर्मा एवं मुखिया पति दीपक कुमार ठाकुर के हस्तक्षेप से मालवाहक को छोड़ दिया गया। वही पशुपालक किसान द्वारा गाय बछड़े की छोरी के विरुद्ध प्राथमिकी के लिए स्थानीय थाने में आवेदन दिया गया है।
Published by Amit Kumar

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.