पुपरी अवर निरीक्षक के द्वारा चलाया गया सघन वाहन चेकिंग अभियान

बादल राज

पुपरी, सीतामढ़ी ( हिंदी मिथिला न्यूज़ 18 जुलाई 20) सीतामढ़ी जिला के पुपरी नगर में पुपरी प्रशासन के  द्वारा  विभिन्न जगहों पर सघन वाहन चेकिंग किया। इस विषम परिस्थिति  जिसमे पूरा विश्व कोरोना जैसी महामारी से लड़ रही है तथा समस्त देश मे लॉकडाउन लगी हुई हैं इसी बीच चिलचिलाती  कड़ी धूप में पुपरी थाना के अवर निरीक्षक सह कोरोना वॉरियर S .I सुनिल शर्मा ने अपने सहयोगी के साथ पुपरी स्थित जैतपुर कोठी पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाए  ।जिसमें बिना मास्क,हेलमेट ,जूता  पहने वाहन चालक को रोक कर उनसे जुर्माना भी वसूला गया साथ  में  कोरोना वॉरियर्स सह अवर निरीक्षक सुनिल शर्मा ने लोगो से विनम्रता पूवर्क अपील किये की देश ही नही पूरा विश्व कोरोना जैसी महामारी से लड़ रही है ऐसी विषम परिस्थिति में घर से बाहर बिना काम से निकले । जब ज्यादा जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले साथ मे मास्क का प्रयोग जरूर करे और सोशल दिस्तानसिंग  का पालन अवश्य करे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.