बिहार में कोरोना के कारण कोरोना योद्धाओं होने वाली मौत के लिए एक करोड़ रूपए की मुआवजा दे बिहार सरकार

अनूप नारायण सिंह 

मिथिला हिन्दी न्यूज पटना।हिंदू समाज पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बिहार सरकार से मांग की है कि अगर बिहार में किसी भी कोरोना योद्धा जो लोग मरीजों की सेवा में लगे हुए हैं उनकी मौत होती है तो सरकार मुआवजे के रूप में ₹1करोड़ का अनुदान दे साथ ही साथ बिहार में अगर किसी आम मरीज की मौत हो जाती है कोरो ना से तो उसे ₹15 लाख का मुआवजा दिया जाए साथ ही रमेश कुमार सिंह ने राज्य की बदहाल चिकित्सा व्यवस्था के लिए राज्य सरकार को जिम्मेवार ठहराया उन्होंने कहा कि बिना किसी तैयारी के बेमौत मरने के लिए चिकित्सकों को खड़ा कर दिया गया है राज्य के सरकारी हॉस्पिटलों में स्थिति काफी बदहाल है चिकित्सकों व अन्य चिकित्सा कर्मियों को किट तक उपलब्ध नहीं कराई गई है लोगों की भीड़ बढ़ रही है सरकार चुनाव की तैयारी में लगी हैं बिहार की जनता मर रही है लोगों के आक्रोश का सामना सेवा में लगे कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है ऐसे में स्थिति और भी बदहाल होती जा रही है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.