नये बीडीओ प्रफुल्ल चन्द्र प्रकाश ने किया पदभार ग्रहण


तुफैल अहमद (दलसिंहसराय/समस्तीपुर)

मिथिला हिन्दी न्यूज़ (दलसिंहसराय/समस्तीपुर) - दलसिंहसराय प्रखंड कार्यालय में आज सोमवार को नव पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रफुल्ल चन्द्र प्रकाश ने स्थानांतरित निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी वीरेन्द्र कुमार सिंह के हाथों अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान कार्यालय कर्मियों ने नव पदास्थापित बीडीओ का स्वागत बुके देकर एवं पाग व साल ओढ़ाकर किया। साथ ही साथ निवर्तमान बीडीओ श्री सिंह को भी बुके देकर एवं पाग व साल ओढ़ाकर ससम्मान विदा किया। इस विदाई समारोह के मौके पर अंचलाधिकारी अमरनाथ चौधरी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी शशि भूषण, प्रखंड नाजिर राज कुमार मिश्र, स्थापना सहायक तौहीद आलम, प्रखंड निर्वाचन प्रशाखा के रविन्द्र कुमार, संतोष सिन्हा, विकास कुमार, कफील अख्तर वगैरह अन्य कार्यालय कर्मी मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.