जेसीबी वाले गहरे गड्ढे में दरबा में डूबने से किशोर की मौत


मोरवा/ संवाददाता। 
प्रखंड के हलई ओपी क्षेत्र अंतर्गत दरबा गांव में रविवार की शाम जेसीबी वाले गहरे गड्ढे में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई है। मृत किशोर की पहचानदरवा पंचायत के वार्ड संख्या छह निवासी टहलु राय के सबसे छोटे पुत्र 10 वर्षीय संजय कुमार राय के रूप में की गई है। उक्त किशोर रविवार की शाम साइकिल लेकर घर से निकला था। घर के बगल में एक पैरिया रास्ता के दोनों तरफ जेसीबी वाले पानी से भरे हुए गहरे गड्ढे थे। साइकिल का संतुलन खो जाने से साइकिल सहित उक्त किशोर गहरे जल वाले गड्ढे में गिर गया। गिरने के एक घंटे बाद जब घर के लोग उसके नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू किये , तब जाकर डूब जाने की जानकारी मिली। ग्रामीणों द्वारा जब तक उसकी लाश निकाली गई , उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही हलई पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। शोकाकुल परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
Published by Amit Kumar
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.