सीतामढ़ी में तथाकथित कोरोना संदिग्ध की मौत, परिजनों ने शव को समाहरणालय के सामने रखकर किया कोरोना जांच की मांग



विमल किशोर सिंह

मिथिला हिन्दी न्यूज कार्यालय, सीतामढ़ी,बिहार

सीतामढ़ी/ मृतक की पहचान शहर से सटे बसवरिया निवासी 40 वर्षीय राजकुमार साह के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि राजकुमार साह पिछले 8 10 दिनों से सर्दी ,खांसी, बुखार से पीड़ित थे। खुद से दवा लिया पर ठीक नहीं हुआ। तब परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर आए। डॉक्टर ने जाँच के नाम पर दवा दी। परिजनो का आरोप है कि कोरोना के लक्षण होने पर भी कोरोना की जाँच नही की गई। घर पर रहने के क्रम में अचानक कल रात में पीड़ित की तबीयत ज्यादा खराब हुई और सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया ।जहां रात्रि 2:30 बजे उसकी मौत हो गई है। इसके बाद पुलिस ने सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
मौत से आक्रोशित परिजन लापरवाही का आरोप लगाते हुए एंबुलेंस में शव लेकर जिला मुख्यालय समाहरणालय के गेट के सामने शव के साथ प्रदर्शन किया है वही परिवार के सभी सदस्यों का कोरोना की जांच की मांग की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को हटाने का प्रयास किया किंतु परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने सदर एसडीओ से परिजनों की बात करवाई ।उनके द्वारा परिजनों को कोरोना जांच कराने का भरोसा दिया गया है। आश्वासन मिलने के बाद परिजन शव को लेकर अपने घर लौट गए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.