मिथिला हिन्दी न्यूज़ (दलसिंहसराय/समस्तीपुर)-दलसिंहसराय अनुमंडल कार्यालय के सभागार में आज शनिवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी दलसिंहसराय धीरेन्द्र कुमार झा का स्थानांतरण सीतामढ़ी जिला के सुप्पी प्रखण्ड में हो जाने के कारण उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह में अनुमंडल पदाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार, अंचल अधिकारी अमरनाथ चौधरी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उजियारपुर, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विद्यापति नगर, सहायक गोदाम प्रबंधक दलसिंहसराय, एवं अनुमंडल कार्यालय के कर्मी मौजूद थे। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए श्री झा को अंगवस्त्र एवं पाग भेंट की गई।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment