प्रशासन ने लॉकडाउन में शहर को कराया अतिक्रमण मुक्त

 

आलोक वर्मा / नवादा
नवादा : नवादा जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार को सख्ती से लॉकडाउन में जिले के शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण किए हुए स्थानों को बुलडोजर के सहारे हटवाया । इस क्रम में नवादा सब्जी मंडी के पास, अफसर खोलने के पास भी अतिक्रमण को मुक्त कराया गया।  नवादा जिला प्रशासन के सहयोग से चलाए जा रहे अतिक्रमण अभियान में भले ही अतिक्रमणकारियों को परेशानी हो परंतु लोगों को काफी सहूलियत हो रही है।  हालांकि लोगों ने शुरू में इसका विरोध भी किया।  परंतु प्रशासन के डंडा के सामने उनकी एक न चली । इस अभियान में नवादा एएसपी अभियान कुमार आलोक , सदर एसडीओ उमेश भारती, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कन्हैया कुमार,  वीडियो कुमार शैलेन्द्र दल बल के साथ जुटे थे।  गौरतलब है कि इन मुख्य मार्गो पर अतिक्रमण हो जाने से हमेशा जाम की समस्या बनी हुई रहती है । प्रशासन द्वारा इन दिनों अतिक्रमणकारियों के खिलाफ जोर-जोर से अभियान चलाया जा रहा है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.