सीतामढ़ी में प्रेमिका से हुई बात करना बंद तो युवक ने की आत्महत्या

 24 जुलाई 2020

विमल किशोर सिंह

मिथिला हिन्दी न्यूज कार्यालय, सीतामढ़ी, बिहार


सीतामढ़ी/ रीगा थाना क्षेत्र में एक युवक की अपनी प्रेमिका से विवाद होने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. घटना रीगा थाना क्षेत्र के इमली बाजार स्थित वार्ड नंबर 17 का था।
सूत्रों के मुताबिक मृतक रोबिन कुमार का गांव के ही किसी लड़की के साथ प्रेम संबंध था. इस बात की जानकारी लड़की के घरवालों को हुई. बाद में लड़की ने रोबिन से बात करना बंद कर दिया. इस वजह से युवक काफी डिप्रेशन में था।
गुरुवार की दोपहर रोबिन ने घर के ही अंदर फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी. घटना के बाद परिजनों ने आनन- फानन में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया. वहीं, रीगा थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया ने बताया कि इस घटना की उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.