कारगिल विजय दिवस पर ज्योतिष पंकज झा शास्त्री का क्रन्तिकारी विश्लेषण

पंकज झा शास्त्री 


कारगिल युद्ध में शहीद हुए सभी वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
देश सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को यह देश कभी भी नहीं भूल पाएगा। जबतक सूरज चांद रहेगा, कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर हर भारतीय के दिलो पर राज करेगा।धन्य उस मां का आंचल है जिनके वीर सपूतों ने अपने अंतिम सांस तक इस देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण तक न्योक्षावर कर दिए।हमे अपने देश के हर वीर सैनिक गर्व है कि जिन्होंने कभी भी किसी भी स्थिति में हार मानना नहीं सीखा और दिखेगा भी नहीं।आज हम सभी अपने भारतीय सैनिक के बल पर ही बेफिक्र है।कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। 
भारत में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई के दिन यह मनाया जाता है। भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ और इसमें भारत विजय हुआ। कारगिल विजय दिवस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान हेतु मनाया जाता है।

👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.