महिला से मारपीट कर पैसा मंगलसूत्र छीना नौ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी के लिए दिया आवेदन

मोरवा/संवाददाता। 

मोरवा प्रखंड के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर पंचायत में कतिपय लोगों ने सरोज गिरी की पत्नी गुड़िया देवी से मारपीट कर एक हजार रुपए एवं मंगलसूत्र छीन लिया। पीड़ित महिला द्वारा घटना के विरोध में ताजपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांचोपरांत कार्रवाई करने की मांग की है। प्राथमिकी के लिए दिए गए आवेदन के अनुसार उक्त महिला घर में बैठी थी। तभी नागेंद्र गिरी, उपेंद्र गिरी, अभिनीतगिरी, अभिनय गिरी, चन्नू गिरी , गोपाल गिरी , अखिलेश गिरी सहित नौ लोगों ने घर पर आ कर गाली गलौज करते हुए मारपीट करना शुरू कर दिया। नीचे गिरते ही गले से मंगलसूत्र एवं ब्लाउज में रखे एक हजार रुपए नगद छीन लिया। विरोध करने पर पति सरोज गिरी, सास सुनैना देवी एवं देवर वेद प्रकाश गिरी से भी मारपीट शुरू कर दी गई। मारपीट के साथ धमकियां भी दी। पीड़ित महिला द्वारा ताजपुर थाने में उक्त सभी नौ लोगों को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांचोपरांत कार्रवाई करने की मांग की गई है। ताजपुर पुलिस द्वारा घटना के संबंध में अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।
Published by Amit Kumar
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.