नून नदी बाढ़ के कारण करोड़ों की मछलियां हुईं लापता

संवाद 


समस्तीपुर/मोरवा:- प्रखंड में नून नदी में आयी अप्रत्याशित बाढ़ के कारण करोड़ों कीमत की मछलियां लापता हो गईं हैं। फलस्वरूप मोरवा प्रखंड के दर्जनाधिक मत्स्यपालकों में हताशा छा गई है।सहित संपूर्ण क्षेत्र के दर्जनों मत्स्य पालकों की करोड़ों की मछलियां बाढ़ की तेज धारा के कारण तालाबों से लापता हो जाने से करोड़ों रुपए का घाटा हो गया है। मत्स्य पालकों द्वारा महंगे कीमत पर मछलियों की हाइब्रिड बीज खरीद कर बड़े अरमानों से तालाबों में मछली पालन किया था। नून नदी मे आई भारी बाढ़ की तेज धार के कारण बाढ़ का पानी आसपास के सारे तालाबों को भरता हुआ चला गया। जिसके कारण तालाबों से सारी मछलियां निकल कर चली गई। इसके कारण क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक मत्स्य पालकों की करोड़ों की मछलियां लापता हो जाने से पूरी तरह हताशा एवं मायूसी छा गई है।मोरवा विधायक ने इसकी जानकारी, जिलाधिकारी को देते हुए मत्स्य पालकों को भी क्षतिपूर्ति एवं राहत दिलाने का आग्रह किया है।
Published by Amit Kumar
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.