संवाद
समस्तीपुर/मोरवा:-बेगूसराय के तेघरा से मैदा सूजी लदे वाहन लूट कांड में डीएसपी पटोरी एवं बेगूसराय पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी पटोरी विजय कुमार के अनुसार मैदा सूजी लदे पिकअप वाहन को तेघरा से अपराधियों ने अगवा कर लिया था।मैदा सूजी लदा हुआ पिक अप वाहन मोरवा प्रखंड के हलई ओपी अंतर्गत चक जलाल से बरामद किया गया था। इस मामले में तभी से अनुसंधान एवं छानबीन जारी थी। तेघरा से अगवा कर लूटे गए वाहन की जांच एवं अनुसंधान के क्रम में वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान के द्वारा आरोपियों की पहचान कर ,बेगूसराय एवं पटोरी पुलिस की सहायता से आरोपियों के घरों से गिरफ्तारी की गई है। आरोपियों की पहचान हलई ओपी क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर निवासी श्रवन कुमार सिंह, विकास कुमार सिंह, शुभम कुमार सिंह एवं हजलू मियां के रूप में की गई है। सभी आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद बेगूसराय पुलिस को सौंप दिया गया है। आरोपियों को बेगूसराय पुलिसअपने साथ ले गई है।
Published by Amit Kumar
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार