बाढ़ पीड़ित विस्थापितों में पेयजल के लिए हाहाकार

संवाद 

समस्तीपुर/मोरवा:- प्रखंड के चक सिकंदर पंचायत के बाढ़ पीड़ित विस्थापितों में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। स्थिति खरबन टोले में बीस से पच्चीस विस्थापित परिवारों को पेयजल के लिए भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बिजली की भारी कठिनाइयों के कारण नल जल योजना का पानी समय पर नहीं मिल पाता है। बाढ़ के कारण नल जल योजना के पाइप भी टूट चुके हैं। माल मवेशी तो नदी तालाब का पानी भी पी लेते हैं, लेकिन विस्थापितों को पीने का पानी लाने के लिए कई किलोमीटर दूर चारों ओर से घिरे पानी में, भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मुखिया शिव दयाल सहनी ने अंचल प्रशासन को इसकी सूचना देकर अति शीघ्र चापाकल की व्यवस्था कराने की मांग की है।
Published by Amit Kumar
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.