बेलदौर में पुलिस ने 275 बोतल कोरेक्स सहित एक को पकड़ा :पुलिस ने मंगलवार को बेलदौर बाजार काली स्थान चौक के समीप एक बाइक सवार को 275 बोतल कोरेक्स कफ सीरप के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कारोबारी पनशलवा_गांव निवासी रविंद्र सिंह के पुत्र करण कुमार बताए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए कारोबारी मधेपुरा जिले के आलमनगर से दो बैग में कोरेक्स कफ सीरप की बोतलें लेकर अपने घर की ओर जा रहा था। गुप्त सूचना पर एसआई महानंद चौधरी, वीरेंद्र कुमार सिंह, एएसआई कृष्णा कुमार सिंह व चंदन झा की संयुक्त टीम दबोचने में सफल रही।
खगड़िया:- भारी मात्रा में विदेशी शराब व कॉरेक्स की बोतल जप्त।
0
August 27, 2020