भाजपा नेता राणा प्रताप ने शुरू की माँझी विधानसभा जनसंपर्क अभियान

अनूप नारायण सिंह 

मिथिला हिन्दी न्यूज :-माँझी विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं भाजपा के कर्मठ युवा नेता राणा प्रताप सिंह उर्फ डब्ल्यू सिंह ने माँझी विधानसभा क्षेत्र के बंगरा एवं करही गाँव में पहुँच कर भाजपा जनसंपर्क अभियान के तहत घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ मोदी सरकार के पिछले 6 वर्षों के कार्यों की चर्चा किया !
श्री सिंह ने इस जनसंपर्क अभियान के दौरान भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में कार्य कर रही केंद्र सरकार द्वारा जारी कोरोना बचाव गाइड लाइन से भी ग्रामीणों को अवगत कराया एवं वर्तमान परिवेश में कोरोना महामारी से अपने को बचाते हुए इस चुनावी परिवेश में अपनी बहुमूल्य मत की भागीदारी से जनता के सुख-दुःख में उनके बीच रहने वाले एक अच्छे उमीदवार को चुनकर विधानसभा में भेजने हेतु प्रेरित किया !श्री सिंह ने हुंकार भरते हुए कहा कि अभी तक मांझी विधानसभा में जितने भी विधायक निर्वाचित हुए सबने मात्र जनता को मूर्ख बनाने का काम किया लेकिन आप सब के सामने मैं प्रण लेता हूँ कि आप राणा प्रताप को मात्र एक मौका दीजिये फिर मैं कभी कोई शिकायत का मौका नही दूंगा आने वाले दिनों मे मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि आप सभी को छपरा में ही रोजगार करने का अवसर मिले lश्री सिंह के आह्वान को सुन ग्रामीणों का उत्साह पूर्वक कहना था कि अबकिर नेता नही बेटा चुनना हैं !डब्लू सिंह द्वारा गाँव-गाँव ,घर-घर जनसम्पर्क से ग्रामीणों में काफी खुशी एवं उत्साह की लहर दिख देखने को मिल रही थी !डब्लु सिंह के आह्वान से प्रेरित होकर ग्रामीणों ने विश्वास दिलाया कि विधानसभा चुनाव में हम सब पूरी एकजुटता के साथ आपका सहयोगी बने रहेंगे।
इस मौके पर कुणाल सिंह,राहुल,रामनरेश पूरी,बच्चा पूरी,विशेश्वर भारती,धर्मेंद्र भारती,जयराम गिरी,लखन लाल, सुमंत,अंकित उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.