महिला आईएएस अधिकारी गहलोत ने किया इंडो - नेपाल बॉर्डर का निरीक्षण

गोपाल कुमार 

मधुबनी :- मधुबनी जिले के खुटौना प्रखंड के लौकहा में गुरुवार को महिला आईएएस अधिकारी गहलोत ने फुलपरास के एसडीपीओ सुनीता कुमारी के संग इंडो - नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के लौकहा से सटे सीमा का निरक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीमा पर तैनात एसएसबी के जवानों ने हाल चाल पूछा और नेपाल से लगे सीमाओं के विषय में जानकारी ली। नो मैन्स लैंड के बीचोबीच बने नेपाली पोस्ट को देखा तथा अवैध निर्माण पर नाराजगी व्यक्त की। मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि वे फुलपरास अनु मंड ल। के सभी थानों तथा अन्य प्रशासनिक गति विधियों की जानकारी के लिए आए है। उन्होंने थानों का निरीक्षण किया तथा थानाध्यक्ष धन्नजय कुमार से एसेट के विषय में पूछा। कुल मिलाकर निरीक्षण को अाई अधिकारी ने संतोषप्रद स्थिति बताते हुए अभी और सुधार करने कि बात कही।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.