पत्नी की विदायी नहीं किए जाने से नाराज दामाद ने सास को हत्या कर फेंका



आलोक वर्मा /  अनुराधा भारती
नवादा : जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के विनोवानगर गांव में गुरुवार की अहले सुबह दामाद ने अपनी हीं सास को गला दबाकर हत्या कर शव को ताड़ के पत्ते से छीपा दिया। मृतक कि पहचान प्रदीप राजवंशी की  49 वर्षीय मां लाक्षो देवी उर्फ जुला देवी के रूप में किया गया। बताया जाता है कि सुबह जब लोग सो कर उठे तो देखते हैं कि घर के सामने ही हत्या कर शव को ताड़ के पत्ते में छिपाया हुआ था। हत्या कि खबर मिलते ही पुरे गांव में सनसनी फैल गया । हत्या की सूचना ग्रामीणों द्वारा फोन कर स्थानीय थाने को दिया गया । सूचना मिलते ही थाना प्रभारी डॉ. नरेन्द्र प्रसाद ने एएसआई प्रभु कुमार गुप्ता तथा पुलिस बल को घटनास्थल पर भेज कर शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया गया। 
बताया जाता है कि मृतक के स्थायी ससुराल रामशला सतगावां थाना में था और उनके पति पहले ही गुजर गये थे। पति के मरने के बाद से मृतक अपने मैके गोविंदपुर थाना के विनोवा नगर गांव में अपने बच्चे के साथ रह रही थी । 
वहीं मृतक के बेटे प्रदीप राजवंशी ने अपनी मां की हत्या का आरोप अपने ही बहनोई सीताराम राजवंशी गांव अकबरपुर थाना क्षेत्र के करमा बेला निवासी पर लगाया। 
उन्होनें बताया कि हमारे मां और मेरे बहनोई सीताराम राजवंशी के बीच दो दिनों से बहन को विदाई के लेकर लड़ाई -झगड़ा चल रहा था और आज वह हमारी मां को गला दबाकर हत्या कर फरार हो गया। हमारे बहनोई हमारी बहन को बराबर मारपीट करते थे। इसी को लेकर हमारी मां कह रही थी कि हम पंचायती कर बेटी को विदाई करेंगे और विदाई को लेकर ही लड़ाई-झगड़े हो रहे थे ,जिसके कारण हमारी मां को हत्या कर दिया गया है।
थानाध्यक्ष डॉ. नरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 
लाक्षो देवी की हत्या का खबर सुनते ही पुरे गांव में मातम छा गया, वहीं मृतक के बेटे और बहू तथा बेटी का रो -रोकर बुरा हाल हो रहा था। वहीं मौत की खबर सुनकर गोविंदपुर जिला परिषद प्रतिनिधि कुणाल कुमार ने पहुंच कर दुःख व्यक्त करते हुए मृतक के परिवार को धैर्य और हिम्मत दिलाया।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.