समस्तीपुर में कच्चा मकान गिरने से चार बच्चे समेत आधे दर्जन घायल

मोरवा/संवाददाता


स्थानीय चकसिकंदर पंचायत के  वार्ड दो में विश्वनाथ ठाकुर पिता- जनक ठाकुर का कच्चा घर गिर गया ।जिसमें अनीश कुमार(7),शिवम कुमार(6)सत्यम कुमार(5) रागिनी कुमारी( 3) कविता देवी(27) विश्वनाथ ठाकुर(62) घर के अंदर ही दब कर घायल हो गए ।जिनको ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकाला गया। । स्थानिय चिकित्सक से इलाज कराया गया है ।घर से निकालने के क्रम मे मो.मोइन पिता- मो मुस्लिम ,मो सूरज ठाकुर- पिता-स्व गौतम ठाकुर बिजली का करेंट लग जाने से घायल हो गए।विदित हो कि विश्वनाथ ठाकुर का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में रहते हुए उन्हें आवास नहीं मिला।नून नदी का पानी घर के चारो ओर से घिर जाने के कारण कच्चा घर गीर गया।वहीं यदु ठाकुर का घर क्षतिग्रस्त हो गया।घर गिरने घर में रखा सारा सामान क्षतिग्रस्त हो जाने से खाने की समस्या आ गई।
Published by Amit Kumar
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.