जयनगर चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री रामचंद्र मंडल जी का हुआ निधन, शहर में शोक का लहर

पप्पू कुमार पूर्वे 
जयनगर के रहने वाले श्री रामचंद्र मंडल अब हमारे बीच नहीं रहे।जयनगर चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री रामचंद्र मंडल जी का दरभंगा डीएमसीएच में निधन हो गया है।स्थानीय समाजसेवियों का कहना है कि वे सशरीर हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी भावना, उनके कार्य हमेशा इन्हें जीवित रखेंगे। समाज के विभिन्न क्षेत्रों के लिए इनके योगदान अतुलनीय है।रामचन्द्र मंडल के निधन पर अखिलेश सिंह, अनिल बैरोलिया, पवन यादव,गणेश साह,शैलेश शर्मा, अरुण जैन, विमल मस्करा, बिशम्बर पूर्वे, जगदीश प्रसाद यादव, डॉ० सुनील कुमार राउत, रामप्रसाद राउत,सुमित राउत, श्याम किशोर सिंह, कई संस्था जैसे चेम्बर ऑफ कॉमर्स ,मिथिलांचल चेम्बर ऑफ कॉमर्स,कैट,जय माता दी सेवा समिति,मॉर्निंग वॉक ग्रुप, माँ अन्नपूर्णा कम्यूनिटी किचन संस्था, सूड़ी युवा मंच, मारवाड़ी युवा मंच, रौनियार मंच एवं पत्रकारों से जुड़े संगठन जैसे आईएनजेफ जयनगर परिवार, आईरा जयनगर परिवार,जयनगर लाइव टीम समेत जयनगर के अन्य बुद्धिजीवियों, व्यवसायियों, समाजसेवियों और आमलोगों ने भी शोक व्यक्त किया है।इनके निधन पर हमारी ओर से अश्रुपूरित श्रद्धांजलि।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.