नवादा के हिसुआ में नगर राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ का कमिटी विस्तार

 

ब्यूरोचीफ - आलोक वर्मा / अनुराधा भारती
नवादा जिले के हिसुआ नगर के पांचू गढ़ स्थित राजद जिला महासचिव अरविंद चन्द्रवंशी के आवास पर मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता  अरविंद चंद्रवंशी ने किया। बैठक में अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के हिसुआ प्रखंड कमिटी का विस्तार किया गया । कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं को जोड़ने की चर्चा के बाद कमिटी विस्तार करते हुए अमित चन्द्रवँशी राजद के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष , उपेन्द्र चन्द्रवंशी एवं अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के महासचिव विजय चंद्रवंशी सर्वसम्मति से  मनोनित किया गया । इस बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे हिसुआ नगर अध्यक्ष राजद के भानु चंद्रवंशी, दयानंद शर्मा,समाजसेवी अनूप वर्मा ,राहुल कुमार, निरंजन सिंह चंद्रवंशी, प्रदीप चंद्रवंशी , मनोज चन्द्रवँशी ,संजीत चौधरी, रोहित यादव ,कबीर उद्दीन ,मोहम्मद वसीम आदि लोग उपस्थित थे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.