प्रारंभिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षकों ने किया विरोध प्रदर्शन



ब्यूरोचीफ - आलोक वर्मा / अनुराधा भारती
नवादा : बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के आह्वान पर नवादा के शिक्षकों ने सेवा शर्त नियमावली को छलावा बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया ।संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र सौरव, प्रदेश महासचिव डॉ भोला पासवान के आह्वान पर  25 अगस्त  को बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ , नवादा के जिलाध्यक्ष दिनेश नाथ पासवान ने अपने विद्यालय के गेट पर सरकार के द्वारा लागू किया गया सेवाशर्त नियमावली 2020 को नियोजित शिक्षकों के साथ एक छलावा एवं धोखा बताया है तथा  विरोध में विद्यालय के गेट पर शिक्षकों के द्वारा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया । जिला अध्यक्ष दिनेश नाथ पासवान ने कहा कि सरकार को  *समान काम समान वेतन*  लागू करना होगा । पुराने शिक्षकों की भांति सभी सेवा शर्तें लागू करनी होगी। जिला स्थानांतरण प्रक्रिया पुराने शिक्षकों के भांति लागू करनी होगी । नियोजित शिक्षकों को 300 दिनों का उपार्जित अवकाश देना होगा। विरोध प्रदर्शन में विद्यालय के शिक्षक अजय कुमार, सिया शरण प्रसाद, प्रमोद कुमार प्रभाकर ,रंजू कुमारी, पम्मी कुमारी , पंकज पासवान, हरेंद्र कुमार आदि शामिल थे।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.