घर पर ही मनाएं पर्व त्यौहार , गाइडलाइन का करें पालन


ब्यूरोचीफ - आलोक वर्मा / अनुराधा भारती
नवादा : जिलाधिकारी  यशपाल मीणा ने जिले के लोगों से कहा की आने वाले पर्व त्यौहार को शांति पूर्वक अपने परिवार के साथ घर में ही मनाएं ।  किसी प्रकार का भीड़-भाड़ इकट्ठा ना करें । गणेश पूजा हो या मोहर्रम का त्यौहार , कहीं भी जुलूस या कोई भीड़ भाड़ निकालने की इजाजत नहीं दी गई है । सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन किया जाए । उन्होंने कहा कि प्रत्येक शनिवार को सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित की जा रही है । किसी भी प्रकार का कोई लफड़ा नहीं होनी चाहिए । उन्होंने कहा कि पर त्यौहार में कोई जुलूस नहीं निकलेगा । इसके लिए नवादा व रजौली एसडीओ को इससे संबंधित निर्देश दिया गया है।  इसके अलावे उन्होंने कहा कि नवादा , हिसुआ, वारसलीगंज के कार्यपालक पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्रों में साफ सफाई लगातार कराए जाने का निर्देश दिया गया है।  जिलाधिकारी ने बताया कि नगर क्षेत्र के पुल पर लगने वाली दुकान को हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट कराया गया है । अंत में उन्होंने लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का खुलकर प्रयोग करने की अपील की है । इस मौके पर एडीएम ओम प्रकाश, डीडीसी वैभव चौधरी,  पंचायती राज पदाधिकारी संतोष झा,  सदर एसडीओ उमेश कुमार भारती,  सिविल सर्जन डॉ विमल कुमार,  डॉ अशोक कुमार तथा जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी गुप्तेश्वर कुमार भी मौजूद थे।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.