24 सितम्बर राशिफल : ऐसा रहेगा आपका दिन, देखिए क्या कहती है आपकी राशि?

पंकज झा शास्त्री 

पंकज झा शास्त्री,9576281913 के द्वारा जानते है कि चंद्र राशि आधारित पुकार नाम अनुसार आज आपके लिए आपका राशि क्या कहता है।

1. मेष राशि :-
व्यवसायिक नई योजना लागू होने से कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ होगा। वहीं अपने आप को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान व अस्वस्थता रहेगी। ग्रहों के अनुसार संगत बदलने से आप का संसार भी बदल जाएगा।

2.वृषभ राशि :-
दिन की शुरुआत में रुक रुक कर कार्य होंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है, साथ ही माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

3. मिथुन राशि :-
भूलकर भी संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें क्योंकि एक भी गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। उचित होगा आज जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें।

4. कर्क राशि :-
जीवन साथी के साथ विवाद की संभवाना के बीच गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। लेकिन, राजनैतिक मामलों में आप का विरोध होगा। किसी भी विवाद से बचें।

5. सिंह राशि :-
भले ही आज संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। लेकिन, कमजोर निर्णय शक्ति आपको आगे जाने से रोकते हुए आपको पीछे ले जा रही है। अत: हिम्मत के साथ सोच समझकर निर्णय लें। अस्वस्थता रह सकती है। संतान की जायज जरूरतों के हिसाब से ही निर्णय लें।

6. कन्या राशि :-
क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारें में पूरी जानकारी ले कर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।

7. तुला राशि :-
कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकता है। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता हे। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें काम बनेंगे।

8. वृश्चिक राशि :-
व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे जो आप के बने बनाए कार्य बिगाड़ सकते हैं। सूझबूझ से धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे। प्रेम प्रसंग सफल होंगे।

9. धनु राशि :-
परिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता और तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। किसी से भी कटु वचन न बोलें।

10. मकर राशि :-
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते है। आप जो सोचते हे वह करते नहीं, अत: पहले अपने आप को व्यवस्थित करें। ध्यान रहे छोटी मानसिकता से आप कभी आगे नहीं बढ़ सकते।

11. कुम्भ राशि :-
अपनी चिंता के कारण आप दूसरों पर अपना क्रोध निकालने से बचें व शांत रहे। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट व दुर्घटनादि से हानि संभव है। अध्यन में अवरोध आ सकता है।

12. मीन राशि :-
दिन अनुभवपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें। नए मित्र बनेंगे, लेकिन पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं।

उपरोक्त कोई जरूरी नहीं कि सभी शब्द किसी एक व्यक्ति विशेष पर मिल ही जाए अतः बेहतर परिणाम जानने हेतु जन्मकुंडली का अध्यन जरूरी होता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.