संवाद
समस्तीपुर/मोरवा:-मुख्यमंत्री का अत्यंत प्रिय क्षेत्र है मोरवा विधानसभा क्षेत्र।किसी भी विधानसभा क्षेत्र से सर्वाधिक राशि मुख्यमंत्री ने मोरवा विधानसभा को दी। उक्त बातें कहीं जदयू के राष्ट्रीय सचिव एवं मोरवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक विद्यासागर सिंह निषाद ने वीरभूमि विद्यालय निकसपुर के प्रांगण में आयोजित जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए। विधायक ने स्पष्ट किया कि किसी भी विधायक के एक सत्र में छह करोड़ साठ लाख से अधिक की राशि नहीं दी जाती है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की विशेष कृपा दृष्टि के कारण मोरवा विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए इतनी राशि का आवंटन किया गया जितना कभी भी बिहार के किसी भी विधानसभा क्षेत्र सहित मोरवा विधानसभा क्षेत्र को प्राप्त नहीं हुआ था।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने विभिन्न यात्राओं के दौरान मोरवा के सांप्रदायिक सौहार्द स्थल बाबा खुद नेश्वर धाम को पर्यटक स्थल घोषित किया। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद साढ़े तीन करोड़ से खुद नेश्वर धाम का विकास कराया जा रहा है। सांप्रदायिक सौहार्द की अनुपम स्थली बाबा केवल स्थान को राजकीय मेला घोषित कर बाबा केवल के नाम पर आईटीआई कॉलेज, जननायक कर्पूरी रेफरल अस्पताल ताजपुर , जयप्रकाश अस्पताल चक सिकंदर, सहित दर्जनों संस्थानों के विकास के लिए भरपूर राशि उपलब्ध कराई। विधायक ने स्पष्ट किया कि 460 करोड़ से विद्युत पावर ग्रिड स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा। तेईस करोड़ 80 लाख से राजकीय मेला स्थल जाने वाली सड़क का अति शीघ्र निर्माण शुरू हो रहा है।चार करोड़ से राजकीय मेला स्थल में पर्यटक भवन का निर्माण कराया जा रहा है। अड़तालिस करोड़ से ताजपुर से पनसलवा एनएच तक सड़क, नौ करोड़ में डिहिया पुल का निर्माण किया जा चुका है, बीस करोड़ से बाबा केवल स्थान में पुल का निर्माण अति शीघ्र शुरू होगा, विधायक में सारंगपुर सहित विभिन्न पंचायतों के पुल एवं मुख्यमंत्री सड़क योजना , मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना में आवंटित राशि सहित सभी योजनाओं को बारी-बारी से दर्शाते हुए लगभग एक हजार करोड़ की राशि से अधिक राशि से मोरवा का समग्र विकास होने की बात बताया। प्रखंड अध्यक्ष शर्वेन्दु कुमार शरण, अरुण सक्सेना , दिनेश राय,राम सकल राम,चौधरी सहनी, तारिणी प्रसाद राय, जगदीश राम, देवेन्द्र राम, श्रीमती मीरा देवी, पीके पंडित, आदि ने बैठक को संबोधित किया
बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन वीरेंद्रराय ने की। सर्वसम्मति से सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा क्षेत्र में जदयू उम्मीदवार को ऐतिहासिक विजय विजय दिलाने का संकल्प लिया। इसके बाद विधायक विद्यासागर सिंह निषाद द्वारा वार्ड संख्या छह में 26 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया। मौके पर संजय सहनी वेद प्रकाश आर्य सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।