मोरवा/संवाददाता।
प्रखंड के हलाई ओपी क्षेत्र अंतर्गत बलबीरा पंचायत के वार्ड संख्या 3 में बांस काटने को लेकर हुई मारपीट में सुजीत राय सहित पांच लोगों को हरवे हथियार के साथ मारपीट कर घायल करने एवं गले से सोने की चेन लूटने के खिलाफ सात लोगों को आरोपित किया गया है। ओपी अध्यक्ष संदीप कुमार पाल एवं ब्रह्म देव तुरी के अनुसार घटना के विरोध में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।