तरैया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरने की तैयारी में है संजय कुमार सिंह

अनूप नारायण सिंह 

मिथिला हिन्दी न्यूज :-बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जहां सभी प्रत्याशी आरोप प्रत्यारोप जात पात धनबल बाहुबल का प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं बिहार के छपरा जिले के तरैया विधानसभा क्षेत्र में एक ऐसे भी प्रत्याशी हैं जो युवाओं को रोजगार देने क्षेत्र में अपने दम पर उपयोग धंधे लगाने की बात कर रहे हैं युवा संवाद कर रहे हैं युवाओं को अपराध नशाखोरी से दूर रहने के लिए उन से सीधा संवाद कर रहे हैं गांव-गांव में घूमकर लोगों से क्षेत्र के समस्याओं के स्थाई निदान के समाधान के लिए खुद को वोट देने की अपील कर रहे हैं हम बात कर रहे हैं संजय कुमार सिंह की जो तरैया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरने की तैयारी में है संजय कुमार सिंह दक्षिण भारत में एक सफल उद्योगपति के रूप में स्थापित हैं कई भाषाओं के ज्ञाता हैं कई देशों की यात्रा कर चुके हैं क्षेत्र की जमीनी हकीकत को समझते हैं. संजय कुमार सिंह क्षेत्र के बाजार चौक पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन कर रहे हैं बेरोजगार युवाओं से वादा कर रहे हैं कि चुनाव आएगा जाएगा पर उनके लिए स्थाई रोजगार की व्यवस्था करेंगे. पलायन की पीड़ा को रोकेंगे जमा स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध होगा तो लोगों को अपने घर को छोड़कर हजारों किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ेगा इसके लिए खुद से पहल करेंगे. पॉजिटिव पॉलिटिक्स के तहत वे अपने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. संजय कुमार सिंह ने तरैया विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों के युवाओं और मतदाताओं के साथ जन संवाद किया. उन्होंने बताया कि जनसंपर्क के क्रम में आज तरैया विधानसभा क्षेत्र के पानापुर प्रखंड के लगुणी गांव में लोगों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि इस बार तरैया विधानसभा से लोकतंत्र के इस पर्व में मैं भी प्रतिभाग कर रहा हूँ और आपका सहयोग और आशीर्वाद लेने आया हूँ। मैनें बताया कि, मेरा उद्देश्य तरैया के सर्वांगीण विकास के साथ साथ यहां इंडस्ट्रियल हब विकसित कर रोजगार के ढेरों अवसर उपलब्ध कराने का है। मैनें उन्हें अपने संकल्प और उसकी पूर्ति हेतु चलाये जा रहे संकल्पयात्रा के बारे में भी अवगत कराया। मैंने बताया कि शिक्षा प्रणाली में परिवर्तन, सुविधाओं के विकास को लेकर मैं काफी गंभीर हूँ। आप सबके सहयोग से तरैया विधानसभा आने वाले दिनों में विकास की नई कहानी लिखेगा। जनसंपर्क के दौरान नारद सिंह, योगेन्द्र सिंह, दिनेश सिंह, कुंदन सिंह मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.