दलितों से मारपीट के विरोध में बाईस लोगों को बनाया आरोपी


मोरवा/संवाददाता।

प्रखंड के हलई ओपी क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड संख्या तीन अंतर्गत दलित बस्ती में दलितों के साथ मारपीट कर एक दर्जन लोगों को घायल कर देने की घटना के विरोध में हलई ओपी में बाईस लोगों को आरोपित किया गया है। घटना के विरोध में है घायल हुए दिलीप कुमार राम के द्वारा प्राथमिकी के लिए दिए गए आवेदन के अनुसार कुछ लोगों के द्वारा के साथ जेसीबी के द्वारा एकमात्र रास्ते पर गड्ढा खोदा जा रहा था। दलित लोगों द्वारा वहां पहुंचकर गड्ढा खोदने से मना किए जाने पर सब लोगों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट कर एक दर्जन लोगों को घायल कर दिया गया। घटना के विरोध में रविंद्र राय, विजय राय , गेना लाल राय सहित स्थानीय लोगों को आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है। ओपी अध्यक्ष संदीप कुमार पाल,ए एस आई लालकृष्ण यादव एवं ब्रह्म देव तुरी के अनुसार घटना के संबंध में अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। जल्द ही आगे की कार्रवाई को सुरु की जाएगी।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.