जगमोहरा पंचायत के विकास मित्र के निधन से प्रखंड में शोक की लहर

संवाद 
समस्तीपुर(बिथान):-प्रखंड के जगमोहरा पंचायत के विकास मित्र मंजू देवी का निधन सोमवार को हो गया।पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।इनके निधन पर पैतृक निवास बेलाही में मातम छः गया।साथ ही विकास मित्रो के साथ प्रशासनिक महकमें एवं प्रखंड कार्यालय में शोक की लहर दौड़ पड़ी। विकास मित्र के निधन पर सोमवार को प्रखंड कार्यालय में बीडीओ प्रेम कुमार यादव के नेतृत्व में विकास मित्रों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।मृतका के पति राम सुंदर सदा तथा परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।जिन्होंने भी विकास मित्र के निधन की खबर सुनी सभी हतप्रभ रह गए।इन्होंने अपने पीछे दो पुत्री तथा एक पुत्र को छोड़ गए हैं। तीनों ही बच्चे अपनी माँ के मौत के गम में बेसुध पडे़ रहे।छोटे छोटे बच्चे को देखकर हर उपस्थित व्यक्ति की आँखें गमगीन थी। इनका अंतिम संस्कार सिमरिया घाट में सोमवार की देर रात्रि कर दिया गया।मुखाग्नि इनके पुत्र रवि राज उर्फ गोलू ने दी। इनके निधन पर बीडीओ प्रेम कुमार यादव,प्रखंड कल्याण पदाधिकारी विनीत कुमार यादव,प्रमुख विभा देवी,पंचायत मुखिया लक्ष्मी देवी, कांग्रेस नेता उमेश चन्द्र मुखिया,आइटी सहायक अनिल कुमार,शिक्षक प्रतिनिधि राम नारायण राही,रंजीत कुमार रमण,अशोक कुमार विमल,विश्वनाथ यादव,बाल विजय कुमार,मो.चश्मुद्दीन,गोपाल राय,प्रेमचंद पटेल,पत्रकार सुजीत कुमार सुमन उर्फ सुड्डु यादव,सुबोध कुमार,नाॅडल विकाश मित्र राम कुमार राम,बिनोद कुमार राम,संतोष कुमार,रामप्रीत सदा,अवरेन्द्र राम,राजेश कुमार राम,कबूतरी देवी, रेखा कुमारी,प्रियंका भारती, पिंकी कुमारी,प्रीति देवी,रिंकी देवी ने मृतक के प्रति शोक संवेदना जताते हुए परिजनों को ढाढस बंधाया।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.