अनूठे अंदाज में लोगों से वोट मांग रही हैं राजद की भावी प्रत्याशी शगुन सिंह
0Mithla hindi newsSeptember 26, 2020
अनूप नारायण सिंह
मिथिला हिन्दी न्यूज :-बाढ़ विधानसभा क्षेत्र से राजद की भावी प्रत्याशी शगुन सिंह का सघन जनसंपर्क अभियान आज पूरे विधानसभा क्षेत्र में चला इस दौरान उन्हें कई पंचायतों का दौरा किया लोगों से बातचीत की महिलाओं युवतियों में इन को लेकर जबरदस्त क्रेज है यह अनूठे अंदाज में लोगों से वोट मांग रही हैं पत्रकारों से बातचीत में शगुन सिंह ने कहा कि बाढ़ उनका घर है यहां के लोगों के सुख-दुख से उनके पिता रामनरेश सिंह सदैव जुड़े हुए हैं इस कारण से वह खुद को यहां की बेटी मानती हैं . राजद से उनका टिकट मिलना तय है इस कारण से राजद के जितने भी कार्यकर्ता है वह भी उनकी मदद कर रहे हैं.शगुन सिंह ने कहा कि पिछले दो वर्षों से वे पूरी तरह बाढ़ के लोगों से कनेक्ट हो गई हैं लोकसभा चुनाव के समय से हुए वापस नहीं लौटी हैं बाद में काम कर रही है इसका असर भी अब दिख रहा है समाज के हर एक जाति धर्म और हर एक तबके के लोगों का उन्हें जनसमर्थन मिल रहा है वह विकास परक राजनीति करना चाहती हैं विकास पर चर्चा करना चाहती हैं लोगों की जन समस्याओं से अवगत हो गई है उन्हें लगता है कि बाढ़ में विकास की गति अवरूद्ध हो गई है इस कारण बाढ़ में इस बार बदलाव होना चाहिए राजद की लालटेन की लौ को बढ़ाएंगी.जनता से किए गए वादों को पूरा करेंगी समस्याओं का समाधान करेंगे लोगों के लिए रोजगार अपराध पर अंकुश ग्रामीण समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता सूची में शामिल है. उन्होंने कहा कि जमाना बदल गया है आप किसी का भय दिखाकर किसी को बरगला नहीं सकते हैं लोकतंत्र में जनता मालिक है जनतंत्र की जीत उसी में है कि जब जनता उन्हें चुने जो उनके बीच का हो उनके दर्द को समझे इसलिए इस बार की जनता इस बार उन्हें मौका देगी
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Most Recent
4/sidebar/recent
Facebook
हमारे बारें में जानें
मिथिला हिन्दी न्यूज एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसकी स्थापना 24 नवम्बर 2016 को बिहार के सीतामढ़ी निवासी रोहित कुमार सोनू के नेतृत्व में की गई थी।
इस न्यूज़ पोर्टल की शुरुआत का मुख्य उद्देश्य पॉजिटिव खबरों को बढ़ावा देना और मिथिला के साथ-साथ पूरे बिहार से जुड़ी उन ज़मीनी खबरों को लोगों तक पहुँचाना है, जो आमतौर पर बड़ी मीडिया में देखने को नहीं मिलतीं।
👉 16 फरवरी 2026 तक मिथिला हिन्दी न्यूज पर कुल 18,77,656 से अधिक लोगों ने विज़िट किया है।
👉 अब तक 27,306 से अधिक न्यूज़ आर्टिकल्स प्रकाशित किए जा चुके हैं।
पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज — आपकी आवाज़, आपकी खबर।
मिथिला हिन्दी न्यूज