युवा राजद के प्रदेश महासचिव बने दलसिंहसराय निवासी प्रमोद कुमार राय


तुफैल अहमद (दलसिंहसराय/समस्तीपुर)

मिथिला हिन्दी न्यूज़ (दलसिंहसराय/समस्तीपुर) -बिहार प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जनाब क़ारी सोहैब ने दलसिंहसराय प्रखंड के डीह बसढ़िया निवासी प्रमोद कुमार राय को युवा राजद के प्रदेश महासचिव पद पर मनोनीत किया है।
प्रदेश अध्यक्ष कारी सोहैब ने राजद मुख्यालय कार्यालय पर प्रमोद कुमार राय को युवा प्रदेश महासचिव का मनोनयन पत्र सौंपा।
राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रधान महासचिव सह उजियारपुर विधायक आलोक कुमार मेहता, प्रखंड अध्यक्ष मो० जाबिर हुसैन, मीडिया प्रभारी राजदीपक के अलावे पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर महतो, प्रखंड प्रधान महासचिव महेंद्र राय, नगर अध्यक्ष उमेश राम, रमेश सिंह, प्रमोद पासवान, सन्नी सम्राट, अशोक सिंह, अशोक पासवान, डॉ० देव दत्त राय, मुशर्रफ प्रवीण, अमन पंकज भारती, राम प्रवेश राय, शंकर साह, मो० जमील अंसारी, शिव शंकर दास, पेक्स अध्यक्ष राम प्रवेश राय, श्रवण कुमार राय, डॉ. खुर्शीद, मो० नयर, छोटू पासवान, सूरज गुप्ता, संजय कुमार साह, अर्जुन पासवान, राम कुमार, शिकंद्रा पाठक, आलोक गुप्ता, सूरज पाठक, इमरान शकील, नजर सोहैल, समर सोहैल, मो0 माजिद हुसैन, मो0 मुराद, मो0 आजाद, मो0 रुस्तम, मो0 शाहिद, मो0 दानिश, मो0 अरमान, मो0 लक्की सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ताओं ने प्रमोद कुमार राय के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.