पीड़ित परिवार से मिलकर दिया सांत्वना

 मोरवा/संवाददाता


प्रखंड अंतर्गत सारंगपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 1निवासी महिन्द्र साह के पुत्र निरज कुमार साह की 16 सितंबर को सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी ।एवम संजीत साह पिता शंकर साह का हाथ टूट गया था।तथा बूरी तरह जख्मी हो गया था। दोनों पीड़ित परिवार से मिलकर वीआईपी जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने आर्थिक मदत किया एवम आगे भी हर संभव मदद का भरोसा दिया।बताते चले कि अभय कुमार सिंह इस पीड़ित परिवार से मिलने वाला पहला राजनीतिक कार्यकर्ता है। ऐसे भी मोरवा विधानसभा क्षेत्र में कही भी कोई भी घटना दुर्घटना पर दुख दर्द में हमेशा पहुँचकर सहयोग करना अपना कर्तव्य समझते है। अभय कुमार सिंह अपने को नेता नही मोरवा का बेटा कहते है। और हमेशा लोगो के बीच रहकर ये साबित किया है। मौके पर सारंगपुर पश्चिमी के मुखिया बड़ेलाल सहनी जी मन्टुन सहनी नवनीत ठाकुर संतोष राय विक्की साह सुनील मिश्रा धीरज झा श्यामबाबू झा संतोष ठाकुर सहित बहुत सारे ग्रामीण भी मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.