संवाद
समस्तीपुर/मोरवा:-बाजितपुर में पंचायत सरकार भवन बनने से महात्मा गांधी के पंचायती राज का सपना साकार होगा। उक्त बातें कहीं स्थानीय समाजसेवी राजन महतो ने बाजितपुर कर्नैल पंचायत में पंचायत सरकार भवन के लिए आयोजित भूमि पूजन महायज्ञ समारोह को संबोधित करते हुए। चारों तरफ हर्षोल्लास के वातावरण में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मुखिया अनीता देवी, राजन महतो ने भूमि पूजन किया।एक करोड़ 26 लाख से अधिक की राशि से बनने वाले पंचायत सरकार भवन के भूमिपूजन महायज्ञ से संपूर्ण पंचायत में हर्ष की लहर दौड़ गई।पंस अशोक कुमार ,आलोक कुमार,चुनचुनयादव, नंद किशोर राय,बबीता देवी, गुड्डू महतो, हेमा देवी ,शिव कुमारी देवी, रिंकू देवी, ब्रजनंदन राय महात्मा, रामसूरत राय, कृष्ण नंदन राय, राम संजय राय आदि ने भूमि पूजन महायज्ञ समारोह को संबोधित किया। मौके पर सभी वार्ड सदस्य एवं पंचायत के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।