एक मनचले को मुखिया ने भरी पंचायत में दंडित किया,एवं कान पकड़ कर उठक बैठक भी करबाया

मोरवा/संवाददाता।


प्रखंड के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर भिंडी पंचायत में मुखिया ने एक मनचले को भरी पंचायत में उठक बैठक करा कर, दंडित किया। मनचले द्वारा अपने ही गांव के एक स्थानीय युवती के साथ छेड़खानी का प्रयास किया था। इसकी शिकायत मिलते ही मुखिया रंभा कुमारी एवं मुखिया पति तथा पूर्व मुखिया सुरेंद्र राय अटल ने संपूर्ण पंचायत के गणमान्य लोगों को बुलाकर मनचले को भरी पंचायत में उठक बैठक कराकर दंडित कराया। घटना से आक्रोशित ग्रामीण दोषी मनचले को मारपीट कर पुलिस के हवाले करते हुए , जेल भिजवाने के लिए अड़े हुए थे। समाजसेवी सह पूर्व मुखिया सुरेंद्र राय अटल ने मनचले से पचास हजार रुपए का बांड पेपर भरवा कर, फिर कभी गलती नहीं करने की शर्त पर , घर भेजा , जहां मनचले युवक को आक्रोशित ग्रामीणों के हाथों से गंभीर रूप से पिटाई खाने से बचाया , वही,आक्रोशित लोगों को भी समझा बुझाकर शांत किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.